भारत पेट्रोलियम संगठनात्मक लक्ष्यों और उद्देश्यों तथा उन्हें प्राप्त करने की योजना निर्धारित करने के लिए एक संरचित प्रक्रिया का अनुसरण करता है। बीपीसीएल में मानव संसाधन पहल एक पंच वर्षीय स्वप्न योजना है और जिसे आगे वार्षिक योजनाओं में विभाजित किया जाता है | तत्पश्चात संगठन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए व्यापार योजना तैयार करता है। इन लक्ष्यों और उद्देश्यों को बैलेंस्ड स्कोर कार्ड (बीएससी) के रूप में सारणीबद्ध किया जाता है और समय-समय पर इन पर निगरानी रखी जाती है।
मानव संसाधन के नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व को वैश्विक रुझानों की शृंखला में निष्पादन परामर्श तकनीक में प्रशिक्षित और प्रमाणित किया गया है। यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि भारत पेट्रोलियम एक एकीकृत काम का वातावरण सृजित करता है जोकि प्रत्येक कर्मचारी के प्रदर्शन और कौशल विकास में वृद्धि करता है। संगठन के वरिष्ठ नेता डिपस्टिक सर्वेक्षण और चर्चा मंचों के माध्यम से विभिन्न मुद्दों के बारे में कर्मचारियों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया लेते रहते हैं।
लगातार सराहना करने और व्यक्तिगत या समूह प्रदर्शन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए भारत पेट्रोलियम के पास कर्मचारियों के लिए विभिन्न मानव संसाधन पहलें है। कर्मचारियों की पहचान करने, उन्हें पुरस्कृत और जो श्रेष्ठ हैं उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु नियमित मूल्यांकन किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, भारत पेट्रोलियम में प्रशिक्षण आवश्यकताओं की पहचान की जाती है और इन्हें चिह्नित किया जाता है और कॅरियर के विकास को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों के लक्ष्य को सुव्यवस्थित किया जाता है। कर्मचारियों और कंपनी के लिए पारस्परिक लाभदायक लक्ष्यों की स्पष्ट पहचान की जाती है और उन पर कार्य किया जाता है |
भारत पेट्रोलियम पर, प्रतिभा प्रबंधन और नेतृत्व को पूरा महत्व दिया जाता है। कंपनी ने प्रोग्राम लॉन्च किए हैं जो संगठन के भीतर प्रतिभाशली लोगों को पहचानने में मदद करता है और उनकी प्रतिभा को पल्लवित करने के लिए सक्रिय कदम उठाता है।
भारत पेट्रोलियम ने प्रोजेक्ट ‘कैलिबर’ को लॉन्च किया जो कि संगठन में मौजूद प्रतिभा का आंकलन, पहचान और विकास करने के उद्देश्य से संगठित माध्यम बनाने के लिए किया गया था। इस पहल का अनुसरण करके, मध्यम और वरिष्ठ स्तर के प्रबंधक एक पूर्ण, समग्र आंकलन प्रक्रिया से होकर गुजरे जिस पर बाद में विस्तृत समीक्षा और एकीकृत प्रतिक्रिया ली गई और संवर्धन की योजनाएं बनाई गई। प्रोजेक्ट को प्रबंधन के इस स्तर द्वारा हाथों-हाथ लिया गया और और प्रक्रिया को बीपीसीएल परिवार के सभी सदस्यों को शामिल करने के लिए तैयार किया गया।
इसके बाद, बहु-स्तरीय आंकलन प्रदान करने, बहुस्तरीय निजी समीक्षा, एकीकृत प्रतिक्रिया और कर्मचारी संलिप्तता व कौशल विकास की व्यक्तिगत योजना बनाने के लिए भारत पेट्रोलियम पर प्रोजेक्ट 'ASCEND' विकसित किया गया। बदले में इसे विस्तृत करियर योजनाएं विकसित करने के लिए अन्य मा. सं. प्रक्रियाओं से लिंक किया गया और मूल्यांकन व पदोन्नतियों को विकसित करने के लिए भी उपयोग किया गया। इसने स्पष्ट, सशक्त और पारदर्शी तंत्र को विकसित किया जिसके द्वारा कर्मचारी अपनी प्रगति को स्पष्ट रूप से देख पाए और इसने सांगठनिक वृद्धि के साथ कर्मचारी लक्ष्यों को को बेहतर परिभाषित किया। भारत पेट्रोलियम पर 'ASCEND' मॉडल व्यक्तिगत प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए तीन मुख्य पैरामीटर का उपयोग करता है – क्षमता, अभिलाषा और प्रदर्शन संलग्नता।
विस्तृत प्रक्रिया सांगठनिक वृक्ष में मध्यम और वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों के लिए रखी गई। नीचले स्तर पर अतिरिक्त भिन्न आंकलन उपकरण है जिसे वृद्धि कारक अनुक्रमणिका (GFI) कहा जाता है।
भारत पेट्रोलियम के पास कई उत्कृष्ट विधियां है जो अत्यंत प्रायोगिक है और निरंतर कर्मचारियों को उनकी क्षमताओं का परीक्षण करने और उन पर कार्य करने की चुनौति देती है। इसके माध्यम से, कंपनी ने लाइन प्रबंधकों के लिए एक शिक्षण प्रतिमान बनाया है। इस सांगठनिक पहल के कारण शिक्षण का रणनीतिक संरेखण हुआ है और विकास पहल केंद्र ‘नेतृत्व पाइपलाइन’ बनाने पर केंद्रित हुए हैं।
भारत पेट्रोलियम पर ये नेतृत्व संसाधन कर्मचारियों को निम्न कौशल सिखा कर उन्हें लाभ पहुंचाते हैं:
-
प्रभावी संचार
-
प्रतिक्रिया
-
अधीनस्थों का विकास करना
-
जन प्रबंधन
-
टीम विकास
-
प्रदर्शन प्रबंधन
-
कठिन वार्तालापों का प्रबंधन करना, आदि।
निरंतर शिक्षण पहलों को लोगों को उनके सांगठनिक लक्ष्यों और वृद्धि के अनुरूप भिन्न अनुकूलित प्रशिक्षण प्रोग्राम प्रदान करने के लिए स्थापित प्रीमियर संस्थानों के संघ के साथ विकसित किया गया है।
इसके अलावा कई भिन्न प्रायोगिक शिक्षण मॉड्यूल है जो भारत पेट्रोलियम पर विकसित किए गए हैं:
मर्क्युरिक्स – भारत पेट्रोलियम एक वार्षिक कहानी लेखन ईवेंट है जो कहानी लेखन या सारांश लेखन को प्रेरक उपकरण के रूप में उपयोग करके नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने के लिए बनाया गया है। यह कर्मचारियों को अन्य कर्मियों को नैतिकता निर्माण करने के लिए प्रभावी रूप से प्रेरित करने के लिए उनके कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है और साथ ही भारत पेट्रोलियम पर कर्मियों के बीच मूल्यपरक सांगठनिक संस्कृति को बढ़ावा देता है।
सोक्रेटिक्स – भारत पेट्रोलियम मज़बूती से कर्मचारी संलग्नता और संवर्धन में विश्वास करता है और इस संबंध में केस अध्ययन ईवेंट आयोजित करवाता है जो कर्मचारियों में सेाचने और रणनीतिक निष्पादन के कौशल का आंकलन करता है। ये ईवेंट भारत पेट्रोलियम पर आयोजित विस्तृत प्रतिस्पर्द्धी केस अध्ययन के आधार पर भागीदारों के विश्लेषणात्मक कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
अन्य पहल में शामिल हैं:
-
ई-लर्निंग कार्यक्रम – भारत पेट्रोलियम, वैश्विक ई-लर्निंग प्रदाताओं के सहयोग से कई कार्यक्रम विकसित किए गए हैं जो लागत और समय के इष्टतम प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ विकसित किए गए हैं। इसमें करियर वृद्धि के साथ एकीकृत शिक्षण और विकास पहलों को शामिल किया गया है जो बीपीसीएल पर कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण पहलों (व्यवहारात्मक, प्रबंधात्मक और कार्यात्मक प्रभावकारिता को कवर करने वाली) को पहचानता है। यह हमें हमारी व्यक्तिगत कर्मचारी आवश्यकताओं के लिए अनुकूलित लागत-प्रभावी और इष्टतम सामग्री प्रदान करने में सक्षम बनाता है।
-
शैक्षणिक सहायता योजना – भारत पेट्रोलियम उन कर्मचारियों का समर्थन करता है जो उदार वित्तीय सहायता प्रोग्राम के माध्यम से अपने कौशल और ज्ञान को अपग्रेड करना चुनते हैं।
-
ई-लाइब्रेरी - भारत पेट्रोलियम के सभी अधिकारियों के पास अपनी ई-लाइब्रेरी तक पहुंच हासिल होती है जिससे वे नवीनतम सामग्री तक पहुंच सकते हैं।
-
लेक्चर श्रंखला – भारत पेट्रोलियम महत्पूर्ण विषयों पर प्रेरक व्यक्तित्वों को आमंत्रित करता है जो कर्मचारियों को प्रेरित करने और उनकी सोच को विस्तृत करने में मदद करता है।
‘निरंतर नवाचार’ मूलभूत मूल्य है। संगठन कार्य स्थान पर सृजनात्मक पहल की गणना करता है, प्रेरित करता है, पुरुस्कृत करता है। उनके पास विचारों को पहचानने और प्रोत्साहित करने वाली स्पष्ट संरचना है जो सम्मानित अवार्ड के माध्यम से संगठन में नवप्रवर्तन और संसाधानों को पूर्णता को प्रोत्साहित करती है। यह यह उनकी सभी व्यवसाय इकाइयों और कर्मचारियों द्वारा प्रतिस्पर्द्धा की जाती है और कर्मचारियों के व्यक्तिगत कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए उत्कृष्ट अभ्यासों के माध्यम से कई योगदानों को बढ़ावा दिया है।
भारत पेट्रोलियम में खुला दरवाजा नीति है जो ‘लेट्स टॉक’ और ‘सी एंड एमडी के साथ चाय’ जैसी खुली सहभागिता के माध्यम से संगठनात्मक हित और सी एंड एमडी की चिंताओं के बारे में तत्पर प्रश्न उठाता है। यह खुली सहभागिता संगइन की धड़कन का पता लगाने और जिन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है उन पर कर्मचारियों की राय पता लगाने के लिए भारत पेट्रोलियम को सक्षम बनाता है। इन पहलों से कंपनी से सफलतापूर्वक पंचवर्षीय योजनाएं बनाई और क्रियान्वित की है जिसने पूरे संगठन पर अभूतपूर्व टीम प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया है।
आंतरिक कोचिंग
भारत पेट्रोलियम निरंतर कोच की आंतरिक टीम विकसित करने के संलग्न है जो प्रमाणित है और टीम के भीतर सशक्तता को बढ़ावा देते हैं। ये लोग पूरी कंपनी में आयोजित विभिन्न मा. सं. पहलों के ब्रांड एंबेसेडर है।
स्पीकर फोरम
यह फोरम विभिन्न रुचि क्षेत्रों पर आधारित श्रोताओं में नवाचारी विचारों और दृष्टिकोणों को भारत पेट्रोलियम में एक साथ प्रस्तुत करने के लिए मा. सं. लीडरों के लिए है। विषय वस्तु बेहद विविध होती है और ईवेंट पर वक्ताओं के पास प्रस्तुति करने के लिए चुनने की स्वतंत्रता होती है। ऐसी स्थिति में सामग्री और प्रस्तुति कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्रिया, वृद्धि और सुधार का व्यापक क्षेत्र प्रदान करती है।
निरंतर सुधार पहले (गुणवत्ता सर्किल, 5S, TPM, TQM, कायज़न आदि।)
भारत पेट्रोलियम पर निरंतर सुधार मौजूदा व्यवसाय प्रक्रियाओं और कार्य तंत्र की निरंतर समीक्षा और सुधार से प्राप्त की गई है। कई सारी शीर्ष प्रबंधन के सदस्यों को शामिल करने वाली वैश्विक रूप से प्रसिद्ध पहल और ग्रहकों की इच्छा पर ध्यान देने, कर्मचारियों को प्रशिक्षित और सशक्त बनाने, सुरक्षा पर जोर देना जैसे कदम उठाने और पर्यावरण प्रदर्शन को भारत पेट्रोलियम पर लागू किया गया है। इन पहलों के माध्यम से, प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है और ग्राहकों की समस्याओं को नियमित रूप से संबोधित किया जाता है।
गुणवत्ता सर्किल
गुणवत्ता सर्किल के परिणामस्वरूप जमीनी स्तर पर सुधार हुआ है। विभिन्न पदों पर कर्मचारियों सहित कुल 28 गुणवत्ता सर्किल ने क्षेत्रीय कार्यालयों, रिफाइनरियों और विभिन्न स्थानों पर संगठन को लाभ पहुंचाया है। इन गुणवत्ता सर्किल ने भारत पेट्रोलियम पर कर्मचारियों को उनकी समस्याओं पर चर्चा करने और बेहतरी के लिए ठोस समाधान करने दिया है।
सिक्स सिग्मा
भारत पेट्रोलियम की मुंबई रिफाइनरी ने वैश्विक रूप से प्रसिद्ध सिक्स सिग्मा को गुणवत्ता सुधार प्रक्रिया के महत्वपूर्ण उपकेरण के रूप में उपयोग किया है। मुंबई रिफाइनरी में 332 सिक्स सिग्मा प्रमाणित और प्रशिक्षित स्टाफ होने की अनूठी खासियत है। इस ‘सिक्स सिग्मा क्लब’ के सदस्यों ने लागत और खराबियों में कमी, आउटपुट/उत्पादन में सुधार, ग्राहक संतुष्टी और सुरक्षा में बढ़ोतरी और समय चर को घटाने पर केंद्रित 120 गुणवत्ता सुधार प्रोजेक्ट किए हैं जिसके परिणामस्वरूप कंपनी को अत्यंत लाभ हुआ है और लागत बची है। भारत पेट्रोलियम पर टीमों ने प्रक्रियाओं में सुधार की दिशा में उनके मूल्यवान योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है।
5S
5S भारत पेट्रोलियम अपने कार्यालयों और रिफाइनरी पर 5S विधि को अपनाने के लिए सक्रियता से कदम उठा रहा है। संगठन इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि सभी कर्मचारियों की संपूर्ण सहभागिता और संलग्नता से यह विधि सांगठनिक संस्कृति में समा जाए। यद्यपि भारत पेट्रोलियम जैसे विशाल संगठन पर इस विधि को क्रियान्वित करना बड़ी चुनौती है, उनकी रिफाइनरी और क्षेत्रीय कार्यालयों पर 5S को क्रियान्वित करके पाइलट चरण तक पहुंच चुका है।
भारत पेट्रोलियम कर्मचारी प्रतिक्रियाओं और सुझावों का स्वागत करता है।
पल्लवित करना
भारत पेट्रोलियम मज़बूती से संगठन के सभी सदस्यों की बेहतरी में विश्वास रखता है। इसके प्रभाव के लिए कंपनी में ‘समय-समय पर स्वास्थ्य जांच योजना’ भी है। यह कॉर्पोरेट कल्याण का वातावरण बनाने के उद्देश्य से है और इसे सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करती है:
-
कर्मचारी कल्याण
-
उपलब्धता/नियमित कर्मचारी उपस्थिति
-
चिकित्सा देखभाल में आने वाली लागत की तर्कसंगत व्याख्या
समय-समय पर भारत पेट्रोलियम पर सभी कर्मियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य चेक-अप होते हैं।